बिहार के मस्तीचक से स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत, उद्योगपति गौतम अडाणी करेंगे मेगा ग्रामीण स्वास्थ्य परियोजना का शुभारंभ, पूरे देश के लिए बनेगा मिसाल
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी आज परिवार समेत पटना पहुंचे और सारण के मस्तीचक में देश के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक की आधारशिला रखी जाएगी।
पटना/सारण: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के लिहाज से आज का दिन बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी आज परिवार समेत पटना पहुंचें और इसके बाद वे बिहार के सारण के मस्तीचक गांव जाएंगे, जहां देश के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक की आधारशिला रखी जाएगी।

इस विशेष अवसर पर गौतम अडाणी भूमि पूजन करेंगे और ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य यानी Eye Health और कौशल विकास यानी Skill Development से जुड़ी कई नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे।यह महत्वाकांक्षी पहल अडाणी फाउंडेशन और बिहार के प्रसिद्ध अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक के संयुक्त सहयोग से संचालित की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आंखों का सस्ता, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज पहुंचाना है।
बताया जा रहा है कि इस परियोजना के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक विकास को नई दिशा देने वाली यह पहल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के ग्रामीण स्वास्थ्य मॉडल के लिए एक बड़ी मिसाल बन सकती है।
वहीं गौतम अडानी के आगमन को लेकर मस्तीचक और आसपास के इलाकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय शुरू होगा।
dhananjaykumarroy